महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज ने ब्रह्मण महासभा का ऐतहासिक सम्बोधन किया।

WhatsApp Image 2026-01-20 at 7.15.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला जोगीपुरा में ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया गया।सभा को सम्बोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज ने कहा कि गायित्री शक्तिपीठ पुष्कर महातीर्थ राजस्थान में 8 मार्च से 19 अप्रैल के मध्य 200 कुंडलीय शत गायित्री पुरषचरण महायज्ञ होना सुनिश्चित हुआ है।यह यज्ञ सिर्फ ब्राह्मण बन्धुओं के सहयोग से सम्पन्न होगा।उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में देश भर से एक करोड़ ब्राह्मण बंधु आहुतियाँ देंगे।उन्होंने ब्राह्मण समाज को एक रहने का संदेश दिया।
स्वामी पूर्णानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि ब्राह्मण एकता आज समय की जरूरत है।हम सबको एक होना है।ब्राह्मण महासभा के संयोजक, अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि सरकार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन सरकारी अवकाश घोषित करना चाहिए।अमन मयंक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण नाऽहं कामये राज्यं, न स्वर्गं, न च पुनर्भवम् ।
कामये दुःखतप्तानां, प्राणिनाम् आर्तिनाशनम्।ब्राह्मण का कर्तव्य सत्ता या स्वार्थ नहीं, बल्कि समाज को दिशा देना है।
सत्य बोलना, अन्याय का प्रतिकार करना और लोककल्याण के लिए निर्भीक खड़ा होना ही ब्राह्मणत्व है।
यही सनातन परंपरा का मूल संदेश है।
प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बनवारी लाल पाठक ने कहा कि सनातन परंपरा में ब्राह्मण को समाज का मार्गदर्शक, विचारक और संतुलनकर्ता माना गया है। जहां ब्राह्मण एकत्र होता है, वहां ज्ञान, विवेक और चिंतन का मंथन होता है, जो हिंदू अस्मिता को सशक्त बनाता है। उसका धर्म समाज को जोड़ना है, विभाजन नहीं’।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौरव पाठक एवं दीपक पाठक ने कहा कि ब्राह्मणो के साथ कोई समस्या हो तो महासभा उनके साथ हमेशा खड़ी है।इस अवसर पर महासभा में पारित हुआ कि जनपद बदायूं में दो लाख के लगभग ब्राह्मण बन्धुओं को आपस में सम्पर्क करने के लिए 1००० की संख्या वाले 20 ब्राह्मण ग्रुप बनाये जाएंगे।जनपद बदायूं के किसी ब्राह्मण को समस्या होने पर उसके निदान के लिए सभी ब्राह्मण बंधु एकत्रित होंगे।
यह भी पारित हुआ कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा बदायूं,उझानी,बिसौली,उझानी,उसावा में निकल रही है।अब इसे बिल्सी ,दातागंज,सहसवान विधानसभा में भी निकाला जाएगा ।तथा प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक स्तर,नगरपालिका,नगरपंचायत में
भगवान परशुराम शोभायात्रा
निकाली जायेगी एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला पंचायत एव ग्राम पंचायत क्षेत्र में मनाया जाएगा।इस अवसर पर
कौशलानंद पाण्डेय,विपिन शर्मा,डा हरिओम शर्मा,
राजीव कुमार शर्मा,तरुण शर्मा,आलोक उपाध्याय,
गिरीश शर्मा,गौतम शर्मा,नितिन तिवारी,शिवकान्त शर्मा,अजय शर्मा,आशुतोष शर्मा,मुनेन्द्र शर्मा,गौतम मिश्रा,सुरेश शर्मा,सुरेंद्र उपाध्याय,मोहन शर्मा,दीपक पाठक,
गोविंद शर्मा,रचना शंखधार,
रजनी मिश्रा,संजीव तिवारी,लक्ष्मी नारायन उपाध्याय,अमन पाठक,सूरज पंडित,हर्ष सारस्वत,प्रियांशु शर्मा,
रामोतार मिश्रा,अतुल शर्मा,मनु शर्मा,
लक्ष्मी नारायन उपाध्याय,
सहित हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
संचालन अमन मयंक शर्मा एवं सुनील शर्मा समर्थ ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights