बरेली। मकर संक्रांति एवं दान माह के पावन अवसर पर गांधीपुरम जनकल्याण सेवा समिति (रजि.) द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज एवं मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे भगवान सूर्य की उपासना एवं दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल एडवोकेट द्वारा किया गया। समारोह में समिति के सदस्यों व स्वयंसेवकों द्वारा शुद्ध देसी घी से बनी गरमा-गरम खिचड़ी, चटनी, आचार व मिर्च का वितरण किया गया, जिसमें कॉलोनीवासियों सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की। समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल (मिंटू) ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भावना और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच यह कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और भारतीय परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है। मीडिया प्रभारी सौरभ जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। वहीं समिति के संरक्षक अनिल सक्सेना एवं महामंत्री मनोज सक्सेना ने कहा कि गांधीपुरम जनकल्याण सेवा समिति भविष्य में भी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी। इस अवसर पर दिनेश जौहरी, राजीव सक्सेना, राजेंद्र अग्रवाल, आशीष बंसल, राजेश कुमार सक्सेना, पराग रस्तोगी, मोहन भट्ट, अनुराग सक्सेना, प्रकाश चंद्र शर्मा, राजेंद्र आर्या, सौरभ अग्रवाल, डॉ. विकास वर्मा, मनोज कपूर, रोहित राकेश, विनोद गंगवार, अपुल श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।