बरेली। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में आयोजित छठे कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया। अमन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. क़दीर अहमद ने बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के अध्यक्ष सर्वेश पाठक और महासचिव राजीव यादव को शॉल पहनाकर सम्मानित किया, जबकि रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. क़दीर अहमद ने कहा कि वे बेसिक शिक्षा कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शिक्षा के उत्थान और सामाजिक एकता के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर समिति का वर्ष 2026 का कैलेंडर भी जारी किया गया। समारोह का मंच संचालन रामकृष्ण शुक्ला ने बेहद सधे और प्रभावशाली अंदाज़ में किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा, आपसी भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारियों पर जोर दिया। सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।