बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य की अध्यक्षता में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान निरीक्षक (गोपनीय) पुष्पा सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुष्पा सिंह की कर्तव्यपरायणता, कार्य के प्रति समर्पण एवं अनुशासित कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके कठिन परिश्रम, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिणाम है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) सहित जनपद बरेली के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभागीय कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पा सिंह की अनुशासित, समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और उनके निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आशा व्यक्त की कि पुलिस उपाधीक्षक पुष्पा सिंह भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती रहेंगी।