मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस पर आयोजित होगा कल्चरल कार्निवल -2026

January 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर दिनांक 25, 26 और 27 जनवरी को कल्चरल कार्निवल -2026 स्थानीय संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा टीटू ने कहा कि तीन दिवसीय सांस्कृतिक समारोह में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां आम जनता के लिए प्रस्तुत करी जाएंगी।संस्था के कार्यक्रम संयोजक अंकुर सक्सेना ने कहा कि 25 जनवरी को काव्य प्रतियोगिता शाम 05 बजे से आयोजित होगी। इसी प्रकार 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से अपने शहर के शौकिया कलाकारों की नृत्य और गायन प्रतियोगिता आयोजित होगी और शाम को सहारनपुर,शाहजहांपुर, मुंबई की तीन नाट्य प्रस्तुतियां होंगी।दिनांक 27 जनवरी को सांस्कृतिक रंगयात्रा शहर में निकाली जाएगी दोपहर 03 बजे से विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, इसी प्रकार शाम को देहरादून, दिल्ली के चार नाटकों का मंचन होगा साथ ही पुरस्कारों का वितरण होगा। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने बताया कि 27 को दोपहर में डॉ. श्रीजा चंदेल का भरतनाट्यम की प्रस्तुति होगी।इस अवसर पर हिमाचल टाइम्स की सी.ई.ओ.समाजसेवी, अभिनेत्री इंद्राणी पांधी विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगी।कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतया निःशुल्क रहेगा।संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने कहा कि हमारी संस्था स्वर्गीय जे. सी. पालीवाल के दिशा निर्देशन में वर्ष 1956 से राष्ट्रीय पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। संस्था के महासचिव सुनील धवन ने कहा कि इस बार आयोजन भव्य और दिव्य होगा। इस अवसर पर कमल श्रीवास्तव,अमित कक्कड़, प्रदीप मिश्रा,नीलम वर्मा,हरजीत कौर,रवि प्रकाश सक्सेना,प्रमोद उपाध्याय, नाहिद बेग,मेराज, दिलशाद, राजीव लोचन,सुबोध शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights