कांग्रेस की जलालपुर में एसआईआर जागरूकता व मनरेगा बचाओ अभियान की चौपाल लगी
बदायूँ। आज कांग्रेस नेताओं ने कादरचौक ब्लाक के जलालपुर में एसआईआर जागरूकता/मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत चौपाल की। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता उपासना चौहान,समाज सेवी विनोद यादव शामिल हुए, कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव ने पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अजीत गुर्जर के सहयोग से अमर सिंह गुर्जर के आवास पर चौपाल का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से आमजन और बीएलओ सभी परेशान हैं, बड़ी संख्या में मतदाताओं को मत से वंचित किया गया है, ग्राम के बीएलए 2, फारूक भाई से अनुरोध है कि अगले शनिवार को अपने बूथ पर जाकर BLO से संपर्क कर अपने गांव के पूरे वोटो की जानकारी करें किसी का घर का वोट बनने से रह गया है तो अगले शनिवार को आपके बूथ पर भी BLO आएंगे तो उनको वोट बनवाने हेतु फॉर्म सिक्स उन लोगों का भरकर अवश्य दें।
मनरेगा कॉर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार गांव गरीब की सोच थी,गरीब को रोटी कपड़ा मिले वो जीवन यापन कर सके। उन्होंने उपस्थित चौपाल पर कार्यकर्ताओ से मनरेगा विरोध के लिए नंबर 987 3010606 से पर मिस कॉल करवाए वहां उपस्थित दर्जनों लोगों ने अपना विरोध मिस कॉल करके प्रकट किया। जिला उपाध्यक्ष उपासना चौहान ने कहा कि जनता त्रस्त है भाजपा सरकार मस्त है जनता 2003 की वोटर लिस्ट खोजने में लगी है। समाज सेवी विनोद यादव ने कहा कि ईडी सीबीआई इनकम टैक्स, और चुनाव आयोग सब भाजपा की कठपुतली बन चुकी है भाजपा के इशारे पर काम कर विपक्ष को परेशान कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास लास हुसैन ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमवीर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा,धीरेंद्र गुर्जर, मुस्लिम फारूक का सूरज, रामदास गुर्जर, प्रेमपाल प्रजापति ,धर्मदास ,नरेंद्र कुमार जहांगीर, सोमेंद्र गुर्जर,मुशीर मियां धनुष पाल सिंह ,राजेंद्र कुमार सुरेंद्र सिंह ,नबी अहमद ,कामिल खान सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।













































































