मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्रों को दिए यातायात नियमों के उपदेश

January 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह के तहत दातागंज के रामपाल सिंह सत्यवती देवी महाविद्यालय में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां आयोजित संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के जनपद प्रभारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। डॉ. जायसवाल ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने की सलाह दी। साथ ही, ड्राइविंग के दौरान नशे से पूरी तरह दूर रहने पर जोर दिया।उन्होंने यह भी बताया कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को एक घंटे के अंदर उचित इलाज मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। इसके लिए भारत सरकार की ‘राहवीर योजना’ का प्रचार-प्रसार आवश्यक है, ताकि युवा वर्ग जागरूक होकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा सके।कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह , मदन तोमर, ब्रजनन्दन पाठक, अभिनव सक्सेना, इमरान अहमद , मो. आमिर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights