मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने बनारस में मणिकर्णिका घाट पर हुए ध्वस्तीकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया

January 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में बनारस में मणिकर्णिका घाट पर रानी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित घाट और वहां पर धार्मिक देवी देवताओं की मूर्तियों के ध्वस्तीकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क पर धरना प्रदर्शन कर एसडीम विधिक राजेश कुमार सिंह जी को ज्ञापन सौंपा।
धरना स्थल पर उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस सनातन धर्म की रक्षक बन कर भारतीय जनता पार्टी देश व प्रदेश में आज सत्ता में है आज उन्हीं के शासन में बनारस के अत्यंत प्राचीन मणिकर्णिका घाट जो कि रानी अहिल्याबाई द्वारा स्थापित किया गया था और वहां पर प्राचीन मूर्तियों का ध्वस्तीकरण किया गया है यह दर्शाता है कि यह पार्टी केवल देवी देवताओं का नाम सत्ता में आने को तो करती है पर आज इस घटना से प्रतीत होता है कि यह सनातन धर्म का बिल्कुल भी मान नहीं रखते। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नालाल सागर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कहा कि पहली बार प्रयाग माघ मेले में भारत के किसी शंकराचार्य का इतना अपमान हुआ है जो पहले कभी नहीं हुआ है जो पार्टी अपने आप को संतों का रहनुमा बताती है आज उसी के राज में आज संतों का अपमान हो रहा है यह बहुत ही क्षोभ की बात है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मनरेगा कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती सुनीता सिंह किसान कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के महासचिव गौरव सिंह राठौर ने कहा की इस मंच के माध्यम से हम मांग करते हैं की जो लोग इसमें दोषी हैं उनकी जांच करके उनके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अकबर अहमद डम्पी ,जिला युवा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बाबू चौधरी ,नदीम खान अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष बन्ने खां, पूर्व अध्यक्ष नदीम खान ,सौरभ सिंह ,अजय सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रेमपाल, चांद खां धीरेंद्र सिंह नरेश कुमार ,सत्तार हुसैन, रवि यादव , शमीम अहमद फौजी रईस अहमद,गौरव सिंह कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights