शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर में ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में एक रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर के संयोजन में किया गया, जिसमें महाविद्यालय के कुल 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विषय-वस्तु और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. मीना शर्मा एवं प्रो. शालीन कुमार सिंह शामिल रहे। निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार काजल मिश्रा (प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, संजीत कुमार (प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा संध्या सिंह (प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को महाविद्यालय स्तर पर सराहना प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।