एस एस कालेज में सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-20 at 5.17.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


शाहजहांपुर। एस.एस. कॉलेज के कामर्स सभागार में शब्दों के माध्यम से चेतना का दीप जलाया गया और विचारों ने जिम्मेदारी का स्वर पाया। मंगलवार को “सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों से यह रेखांकित किया कि युवा वर्ग केवल भविष्य का स्वप्न नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे सशक्त शक्ति है। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित वाहन चालन नियमों का पालन मात्र कानून का पालन नहीं, बल्कि जीवन के प्रति सम्मान है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ आर के आजाद ने कहा कि इस भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज को एक जीवनरक्षक संदेश देना है कि “सड़क पर सतर्कता ही जीवन की सुरक्षा है।” कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि जब युवा जागरूक होते हैं, तभी समाज सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ता है। भाषण प्रतियोगिता के विषय की स्थापना करते हुए संयोजक डा. कविता भटनागर ने कहा कि सड़कें विकास की धमनियां हैं, परंतु जब सावधानी नहीं बरती जाती, तो यही सड़कें दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती हैं। यह भाषण प्रतियोगिता एक संदेश देने में सफल होगी कि सड़कें तभी सुरक्षित होंगी, जब युवा स्वयं नियमों के रक्षक और जीवन के प्रहरी बनेंगे।
डा. मीना शर्मा, डा. आदित्य सिंह, डा.शालीन कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में संध्या सिंह ने पहला, काजल ने दूसरा तथा अनुष्का देवी व हेमंत पांडे ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार भी दिया गया।विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों और निर्णायक मंडल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. कविता भटनागर ने किया।इस मौके पर सुयश सिन्हा,अर्चना गर्ग, डा.प्रतिभा मिश्रा , डा. प्रज्वल पुंडीर,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights