बरेली में ‘बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ
बरेली। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘बीइंग अलाइव चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर’ का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में चिकित्सा, सामाजिक, प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। हॉस्पिटल की फाउंडर डॉ. सबीन अहसन एवं वेदान ग्रुप के सीएमडी डॉ. अमीद मुराद को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
सेंटर का विधिवत उद्घाटन बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉक्टर विमल भारद्वाज, डॉक्टर विनोद पागरानी, डॉक्टर अनीस बेग , अजय शुक्ला एवं पूर्व विधायक सुल्तान वेग विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने सेंटर की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन करते हुए इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
महापौर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि ‘बीइंग अलाइव’ जैसे चैरिटेबल हेल्थ केयर सेंटर की स्थापना जरूरतमंद, कमजोर एवं मध्यम वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जहां किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
अपने संबोधन में डॉ. सबीन अहसन ने कहा कि सेंटर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मरीज आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे। वहीं डॉ. अमीद मुराद ने कहा कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाना ही उनकी प्रेरणा है और यह हेल्थ केयर सेंटर उसी सोच का परिणाम है।
समारोह में मशहूर शायर वसीम बरेलवी, एसीएमओ डॉ. लाईक अहमद, सीओ तृतीय आशुतोष श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, डॉ. अनीस बेग, डॉ. विनोद पगरानी, ठाकुर रघुराज सिंह, बुशरा खान, संजय सिंह, आशीष सिंह, बाबर जैदी, मोंटी शुक्ला, अश्वनी ओबेरॉय, डॉ. फाजिल, डॉ. अयूब हसन, डॉ. मेहदी हसन, खुसरो मिर्ज़ा, ईशान अली, डॉ. सैफ शेख अजय शुक्ला , डॉक्टर विमल भारद्वाज विनोद पागरानी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सेंटर की सफलता और दीर्घायु की कामना की गई। यह शुभारंभ केवल एक अस्पताल की शुरुआत नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और संवेदनशीलता की मजबूत मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।













































































