मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खनन चोरी पर सख्ती को लेकर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने डीएम से की मुलाकात

January 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। खनन चोरी के खिलाफ जनपद में चलाए जा रहे सघन अभियान को लेकर बरेली ट्रक ओनर्स ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभित सक्सेना एडवोकेट एवं प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत बख्शी ने कई ट्रांसपोर्टरों के साथ जिलाधिकारी से भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने खनन की चोरी रोकने हेतु प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी को साधुवाद दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन उचित समझे तो इस अभियान में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा सकती है और संगठन हरसंभव सहयोग देने को तैयार है। एसोसिएशन ने मांग की कि केवल ट्रकों ही नहीं, बल्कि रेता-बजरी के स्टॉकिस्टों और टाल संचालकों की भी सघन जांच कराई जाए, क्योंकि बिना आईएसटीपी का माल इन्हीं के माध्यम से बाजार में उतारा जाता है। उन्होंने कहा कि खनन चोरी में दोनों पक्षों की भूमिका होती है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ वाहन चालकों पर हो रही है, जो न्यायसंगत नहीं है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने खनन विभाग की संभावित मिलीभगत का मुद्दा उठाते हुए कुछ वाहनों को बिना आईएसटीपी छोड़े जाने का आरोप लगाया और शोभित सक्सेना ने कहा कि गाड़िया खनन विभाग द्वारा लम्बे समय से बिना आई. एस.टी.पी. चैक किये छोड़ी जा रही थी। यदि इनका टोल से पिछले कुछ महीनों का रिकार्ड निकलवाया जाये तो एसोसियेशन द्वारा लगाये गये आरोप सत्यापित हो जायेंगे। यह गाड़ियों यूपी 25ई.टी. 9063, यूपी 25एफ.टी.5151, यूपी 25ई.टी.9191, यूपी 25जी.टी.0288, यूपी 25 जी.टी.9476 है। यह गाड़ी नंबर डीएम को सौंपे। शहर में अवैध रेता-बजरी व गन्ना ढोने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रोक लगाने तथा सीमाओं पर स्थायी चेक पोस्ट और कैमरे लगाने की भी मांग की गई। जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला अधिकारी से मिलने बालो में अमरजीत सिंह बख्शी , शोभित सक्सेना एडवोकेट , दानिश जमाल, अजय सिंह , आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights