मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

7/8 बोरों में बंद मिले गौवंश, माहौल बिगाड़ने की बड़ी साज़िश, गौरक्षकों में आक्रोश

January 19, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के बंशीनगला के पास चौकाने वाला मामला सामने आया है, आधा दर्जन से अधिक गोवंशों बोरे में बंद एक नाले में प्राप्त हुए। पूरी घटना बरेली के बाकरगंज से वंशीनगला की ओर जाने वाले नाले की बताई जा रही है। बरेली के गौ रक्षा दल को सूचना मिली कि बाकरगंज से बंसीनगला की ओर जाने वाले नाले में 7 से 8 गोवंशों को मारकर बेरहमी से बोर में बंद करके फेक दिया गया और उनको जला भी दिया गया था। सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, आरोप है कि इन गोवंशों की हत्या की गई और माहौल को बिगड़ने की साज़िश के चलते ऐसा किया गया। जब गौ रक्षा दल ने इसका विरोध किया, तो संबंधित लोगों द्वारा विरोध करने की कोशिश की गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गौ रक्षा दल का कहना है कि यह पूरा मामला न सिर्फ पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए भी चुनौती है। गौ रक्षकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। गौ रक्षकों का कहना है समय रहते ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। गौ रक्षा दल ने प्रशासन से गोवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी अवशेषों का अंतिम संस्कार कराया ।फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। थाना सुभाष नगर में तहरीर दे दी है कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने बालों में वंश राजपूत , आशीष, विशाल , देवेश ,अंशुल , सोनू ठाकुर , कुलदीप सक्सेना, सुमित आदि।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights