महाराष्ट्र पुलिस ने बदायूं से एक आरोपी को 1.5 करोड़ के सोने के आभूषण सहित गिरफ्तार किया
बदायूँ। थाना आटपाडी जिला सांगली राज्य महाराष्ट्र में 07 जनवरी की रात को जिला सांगली में बैंक कार्यालय की खिड़की काटकर प्राइवेट लॉकर में रखे सोने चाँदी के गहने एवं कुछ नगदी चोरी करने की घटना के संबंध में थाना आटपाड़ी जनपद सांगली में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्तगण के सम्बन्ध में मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस द्वारा जनपद सागंली के क्राइम ब्रान्च से सम्पर्क करते हुये घटना कारित करने वालो के बारे मे जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अलापुर के नेतृत्व में आज जनपद सांगली (महाराष्ट्र) पुलिस टीम, थाना अलापुर पुलिस टीम एवं जनपद बदायूँ की एसओजी / सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी को ग्राम गभियाई से ग्राम ईकरी को जाने वाले मार्ग पर राजकीय इण्टर कालेज के पास घेराबन्दी की गई। करीब 00.50 बजे रात्रि में अभियुक्त राहुल शर्मा नि0 वार्ड नं0 04 कस्बा ककराला थाना अलापुर को मय उक्त घटना में चोरी हुई 02 बिस्किट सोने के कुल वजन 1.168 किलोग्राम बरामद करते हुये गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त राहुल शर्मा ने पूछने पर बताया कि मैने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करने की योजना बनाई। मैने दिल्ली से एक सेकेन्ड हैण्ड गाड़ी DL नम्बर स्कार्पियो 7 लाख में खरीदकर अपने साथियों के साथ मिलकर प्लूस गाँव जनपद सांगली, महाराष्ट्र में पहूँचे। जहाँ मेरे साथियों द्वारा किराये पर कमरा लिया गया । 07 जनवरी 2026 की रात्रि को अपने साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट के जनपद सांगली के आटपाड़ी बैंक से लगभग 30 किलो ग्राम चाँदी व 5.5 से 6.0 किलोग्राम सोना व लगभग 4.5 लाख रूपये की चोरी की थी । मेरे हिस्से में सोने का 1.168 किलोग्राम हिस्सा आया था । जिसे मैने साथी की मदद से पिंघलाकर बिस्किट के रूप मे परिवर्तित कर लिया था और इसे बेचने के उद्देश्य से घूम रहा था।
।













































































