वरिष्ठ पत्रकार के बख्श सिंह बने एनयूजे के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-01-19 at 2.47.43 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ । नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, उत्तर प्रदेश (एनयूजे) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के साथ ही अधिकांश जनपद इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में एनयूजे, उत्तर प्रदेश के कार्य संचालन के लिए वरिष्ठ पत्रकार के बख्श सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष नामित करने, ट्रस्ट डीड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और उसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सभा द्वारा निंदा एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी अब एनयूजे, उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह के सदस्य नहीं होंगे जैसे तीन प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। रविवार को राजधानी लखनऊ के होटल द कॉन्टिनेंटल में हुई इस बैठक में संरक्षक अजय कुमार, अशोक अग्निहोत्री ताऊ एवं के बक्श सिंह के संरक्षत्व में हुई बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संतोष भगवन ने किया। साथ ही, मंच पर के साथ मंच पर प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपान चौहान भी मौजूद रहे। प्रयागराज के सदस्य मनोज कुमार का जन्मदिन मंच पर केक काटकर मनाया गया।
बैठक की कार्यवाही शुरू होते ही प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक कुमार जैन ने के. बख्श सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नामित किए जाने का प्रस्ताव रखा। संरक्षक अजय कुमार ने इसका समर्थन किया। सभाकक्ष में उपस्थिति समस्त सदस्यों ने खड़े होकर तालियों की करतल ध्वनि से स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने कहा कि कार्यवाहक अध्यक्ष की अगुवाई में आगे की कार्यवाही की जाए। संगठन की शक्ति सदन में होती है। प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने ट्रेन यूनियन का समर्थन करते हुए कहा कि किसी जेबी ट्रस्ट को पत्रकार साथी मान्यता नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व ऐसा हो जो हमारे जायज काम तो करवा सके। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर हो रही प्रदेश कार्यकारिणी बैठक से निश्चित ही अमृत निकलेगा। यह तय है कि इस अमृत से पत्रकारों को संजीवनी मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि संगठन को संगठन की तरह ही चलाया जाए। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अतुल मोहन सिंह ने कहा कि संगठन में प्रत्येक पदाधिकारी के साथ समान व्यवहार हो, ऐसा वातावरण निर्मित हो। सामान्य सदस्य भी उतनी ही अहमियत रखता है, जितनी शीर्ष नेतृत्व की होती है। संगठन में परस्पर समान सम्मान हो, ऐसी नेतृत्व से अपेक्षा है।
वहीं, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि ओपन सदन में लिए गए निर्णय ही सर्वोपरि हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश सैनी ने कहा कि जनपदों के साथियों को नेतृत्व से उम्मीद होती है। कुंठित मानसिकता के लिए संगठन को नुकसान पहुंचाने वालों से समझौता नहीं होगा। ट्रस्ट बनाना सरल है पर उसका कैंसिलेशन आसान नहीं है। जिलाध्यक्ष प्रयागराज कुंदन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा नेतृत्व ऐसा हो जो न सिर्फ हमारी बात सुने बल्कि हरसंभव मदद भी करवाए। आम सभा ने जो निर्णय लिए हम सब उस निर्णय के साथ हैं। चंदौली के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि सुखद क्षण है कि कार्यकारी अध्यक्ष चुना। पदलिप्सा को त्यागते हुए हम सबको विचार के साथ काम करना होगा। हम ऐसा संगठन खड़ा करें जो एक-दूसरे के लिए समर्पित रहें। संगठन के हित में जो भी संभव होगा, हम सब करेंगे।
सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि संगठन में बहुत उतार- चढ़ाव देखे हैं। नेतृत्व का मार्गदर्शन ऐसा मिले कि जिलों की इकाइयां भी उर्जित होती रहें। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसवी सिंह उजागर ने कहा कि जो हमारी समस्या सुनना नहीं चाहते हैं उन्हें हम अभिभावक नहीं मानते हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष जल्द ही अपनी नई कार्यकारिणी बनाएं, ऐसी हमारी इच्छा है। आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि नेतृत्व हमारी समस्या के निवारण के लिए तत्पर रहे। राष्ट्रीय नेतृत्व को आमसभा और उसके निर्णयों का सम्मान करना चाहिए। जिले का मनोबल प्रदेश नेतृत्व से मजबूत होता है। मेरी इच्छा है कि प्रदेश नेतृत्व का आशीर्वाद सभी जिलों पर बराबर बनी रहे। लखनऊ की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा ने कहा कि लखनपुर इकाई सभी जिलों के साथियों को पूरा सहयोग मिलेगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा ‘टीटू’ ने भी सक्रिय भागीदारी दर्ज करायी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हम रेखा मिटाने में नहीं, बल्कि बड़ी रेखा बनाने में भरोसा करते हैं
संरक्षक अजय कुमार ने कहा कि हम रेखा मिटाने में नहीं, बल्कि बड़ी रेखा बनाने में भरोसा करते हैं। संघ में शक्ति होती है, यह बनी रहनी चाहिए। कार्यवाहक अध्यक्ष बने के बख्श सिंह संगठन के हनुमान हैं, उनको स्मरण करवाने की जरूरत है, आपकी समस्या हल समझिए।
सदस्यों की उम्मीदों, आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने प्रतिबद्धता
कार्यवाहक अध्यक्ष के. बख्श सिंह ने कहा कि मैं कोई वादा तो नहीं करता हूं हां, इतना अवश्य कहता हूं कि आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। सभी सदस्यों की उम्मीदों, आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता रहेगी।

केंद्रीय नेतृत्व ने कहा-विवाद की जड़ बने नवगठित ट्रस्ट तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाएगा
संरक्षक एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि विवाद की जड़ बने नवगठित ट्रस्ट तत्काल प्रभाव से खत्म किया जाएगा। संगठन को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व कतई बख्शे नहीं जाएंगे। संगठन में शक्ति है और यह शक्ति बढ़ती रहे, ऐसे हर प्रयास को बल दिया जाएगा। जल्द ही उत्तर प्रदेश इकाई के चुनाव की घोषणा होगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी की देख-रेख में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होंगे। संगठन की ताकत बिखरने नहीं देना है। राष्ट्रीय चुनाव संयोजक किंकर ने कहा कि हम लोग एक रहें, ऐसे सारे प्रयास किए जाएं।

लखनऊ इकाई ने किया पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मीनाक्षी वर्मा, कार्यवाहक महामंत्री श्यामल त्रिपाठी, कार्यवाहक कोषाध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव एवं संगठन मंत्री अनिल सिंह की अगुवाई में एनयूजे, लखनऊ इकाई ने प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। लखनऊ इकाई ने रोनाल्ड डिसूजा, सचिन भार्गव, नागेंद्र सिंह, धीरेन्द्र मिश्र, किरण सिंह, आलोक श्रीवास्तव, शिव सागर सिंह चौहान, अभिनव श्रीवास्तव, मार्कण्डेय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह ‘कृष्णा’, ज्योति चौहान, गरिमा सिंह, संतोष पटवा, आदि सदस्य मौजूद रहे।
कार्यकारिणी में निम्न प्रस्ताव पास हुए

  • एनयूजे, उत्तर प्रदेश के कार्य संचालन के लिए के. बख्श सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष बने
  • ट्रस्ट डीड रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और उसमें शामिल लोगों के विरुद्ध सभा द्वारा निंदा
  • ट्रस्ट के पदाधिकारी अब एनयूजे, उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह के सदस्य नहीं रहे। निर्भय सक्सेना
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights