बदायूँ । श्री श्री गौर-निताई की 39वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर बदायूं के बिरबावाड़ी मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार 20 जनवरी 2026 को सायं 4 बजे बिरबावाड़ी मंदिर से शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों- पथिक चौक, टिकटगंज, हलवाई चौक, मढई चौक व काली सड़क होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न होगी। इसके पश्चात बुधवार 21 जनवरी को शुभ अधिवास सायं 07:00 बजे से व 22 जनवरी को 24 घण्टे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एवं शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा, कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, अभिषेक, फूलों की होली, दधि मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन श्री गौर निताई की कृपा तथा श्री राधा-कृष्ण की असीम अनुकंपा से प्रतिवर्ष श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस धार्मिक महोत्सव के सफल आयोजन हेतु श्री श्री गौर-निताई संकीर्तन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।