बदायूँ में सर्व समाज ने पुण्य तिथि पर किया महाराणा प्रताप का भावपूर्ण स्मरण व नमन

WhatsApp Image 2026-01-19 at 2.42.28 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक बदायूं पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं ने राष्ट्र नायक, जन जन की आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा चाय और बिस्कुट का वितरण किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, महान योद्धा थे, शस्त्र और शास्त्र पर उनका समान अधिकार था। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी वीरगाथा की कहानियां भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में सुनाई जाती है। महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन भर कार्य किया। उन्हे किसी जाति और समाज की सीमा में नही बांधा जा सकता है। सौभाग्य से आज हमारे देश प्रदेश को महाराणा प्रताप की परम्परा पर कार्य करने वाला नेतृत्व मिला हुआ है। महा मानव की पुण्यतिथि पर हम सबको महाराणा प्रताप के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिए जानें की आवश्यकता है। क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमने उस भारत भूमि मेंं जन्म लिया जहां महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रभक्त पैदा हुए । महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। सम्पूर्ण जीवन उन्होंने देश और समाज के लिए जिया। हमारे देश के नागरिकों को महाराणा प्रताप से देश और धर्म पर सर्वस्व न्यौछावर करने के पथ पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। ट्रस्ट द्वारा महाराणा प्रताप ग्राम बनाए जानें की योजना बनाई गई है, हर घर में महाराणा प्रताप का चित्र स्थापित करने के अभियान को गति दी जाएगी। क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा होने के साथ ही वह एक आर्टिस्ट भी थे, कवि व लेखक भी थे। प्रकृति प्रेमी होने के कारण जंगल में रहना स्वीकार किया, वह शाकाहारी थे। समाज के हर वर्ग भील, वनवासी, आदिवासी को आदर की दृष्टि से देखते थे। उनकी देशभक्ति से प्रेरित होकर ही उनके चरणों में भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया। महाराणा प्रताप को चित्तौड़ अथवा मेवाड़ तक ही सीमित नहीं किया जा सकता वे भारत माता के सच्चे सपूत थे, भारत माता की गोद में जन्म लेकर उन्होने भारत भूमि को धन्य कर दिया। गर्व का विषय है कि आज संपूर्ण राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनका स्मरण कर रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, टीकम सिंह , मण्डल उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, संरक्षक सेवानिवृत्त ए डी एम रामवीर सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, अखिलेश चौहान, जग मोहन सिंह राघव, जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, क्षत्रिय युवा सभा के जिला अध्यक्ष सौरभ धर्मेंद्र प्रधान, तहसील उपाध्यक्ष शोभित तोमर , क्षत्रिय व्यापार सभा के संयोजक राकेश सिंह, क्षत्रिय शिक्षक सभा के महासचिव डा प्रदीप सिंह चंदेल, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, तहसील अध्यक्ष सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह , जिला अध्यक्ष क्षत्रिय कृषक सभा मनोज कुमार सिंह, जिला सचिव अभिषेक पुंडीर , गुड्डी राजपूत, रंजीत सिंह सहित क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय महिला सभा, क्षत्रिय सैनिक सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय शिक्षक सभा, क्षत्रिय व्यापार सभा के पदाधिकारी गण की सहभागिता रही ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights