आगरा में रोडवेज बस से युवक की दर्दनाक मौत

Screenshot 2026-01-18 191317
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे सो रहे एक युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब हरियाणा नंबर की रोडवेज बस फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही थी। बस मोड़ते समय सड़क किनारे सो रहे युवक के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। युवक का सिर कुचल जाने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पास में खड़ी एक अन्य बस के चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और घटना को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से बसों का खड़ा होना और डग्गेमार वाहनों की आवाजाही लंबे समय से जारी है। गौरतलब है कि शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने हाईवे पर अवैध रूप से बस रोकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस, रोडवेज और आरटीओ विभाग की लापरवाही के चलते इन आदेशों का पालन नहीं हो सका। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज एक डग्गेमार बस के कारण एक युवक की जान चली गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights