कानपुर में चरित्र शक में पत्नी की हत्या, पति ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

Screenshot 2026-01-18 183956
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात चरित्र पर शक में पति सचिन सिंह ने पत्नी श्वेता (21) की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद आरोपी करीब आठ घंटे तक इधर-उधर भटकता रहा और शनिवार सुबह थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

फतेहपुर के गाजीपुर निवासी ऑटो चालक सचिन सिंह पत्नी के साथ रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में किराये के कमरे में रहता था। आरोपी के मुताबिक, शुक्रवार रात अचानक घर लौटने पर पत्नी कमरे में नहीं मिली। सामने वाले कमरे में पहुंचने पर श्वेता दो युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। विवाद के बाद मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां युवकों को रोककर दंपती को घर भेज दिया गया। घर लौटने के बाद फिर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर सचिन ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights