मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उप्र उद्योग व्यापार संगठन का विशाल खिचड़ी सहभोज संपन्न, किसानों व व्यापारियों का हुआ सम्मान

January 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, बरेली की ओर से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना कोतवाली परिसर में रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। आयोजन में थाना कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद गौतम एवं पुलिस कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से किसानों एवं व्यापारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सहभोज में बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि संगठन हर वर्ष परंपरागत रूप से इस आयोजन को करता आ रहा है, जिससे आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली गई थीं सुबह से खिचड़ी का वितरण किया जा रहा काफी बड़ी संख्या में लोग आ रहे है। संगठन के संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से सहभागिता की अपील की। उमेश कठेरिया ने कहा कि उप्र उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से सम्मानित किया जा रहा है और खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम रखा बहुत अच्छा कार्य किया है सभी को बहुत बहुत बधाई देता हु।
कार्यक्रम में अखिलेश सिंह, विशेष कुमार, डॉ. मोहित अग्रवाल, इंजीनियर संजय सिंह, आयुष सक्सेना, कौशिक गंगवार, राशि पाराशरी सहित अनेक प्रमुख व्यापारीगण मौजूद रहे। वहीं ठाकुर अखिलेश सिंह, मनीष अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, पवन सक्सेना, सुरेश रस्तोगी, आर.एन. सक्सेना और मनोज भारती की सक्रिय भूमिका रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights