मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

घने कोहरे में हाईवे पर भीषण टक्कर, 20 वाहन भिड़े, 24 घायल

January 18, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद के फरीदपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह घने कोहरे ने बड़ा सड़क हादसा करा दिया। दिल्ली–लखनऊ नेशनल हाईवे पर दृश्यता शून्य होने के कारण रोडवेज बसों, ट्रक, डीसीएम और कारों समेत करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में लगभग 24 लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही फरीदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया, जिसके बाद करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू कराया जा सका। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। शुगर मिल के पास हुआ हादसा, तीन रोडवेज बसें क्षतिग्रस्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे फरीदपुर क्षेत्र में शुगर मिल के पास घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान गोरखपुर से मेरठ जा रही एक रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन एक-के-बाद-एक टकराते चले गए और देखते ही देखते हाईवे पर हादसों की श्रृंखला बन गई। दुर्घटना में तीन रोडवेज बसें, एक ट्रक, एक डीसीएम और कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों में जा घुसी, जबकि कुछ वाहन सड़क से नीचे उतर गए। हादसे में रोडवेज बस चालक अतर सिंह, निवासी ग्राम बहादुरपुर हुसैनपुर, मुजफ्फरनगर, बस में फंस गया था। पुलिस ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बरेली डिपो की एक रोडवेज बस में सवार बलराम अपनी पत्नी यशोधरा और दो बच्चों के साथ कटरा से दिल्ली जा रहे थे। हादसे में उन 10 वर्षीय बेटी माही घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामूली रूप से घायल कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights