अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, 242 वेबसाइट लिंक ब्लॉक

Screenshot 2026-01-16 200540
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भारत सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 242 गैरकानूनी वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैल रहे गैरकानूनी बेटिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार का कहना है कि अब तक 7,800 से अधिक अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को बंद किया जा चुका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इस तरह के प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार काफी तेज हुई है। सरकार का मानना है कि इन वेबसाइट्स के जरिए युवाओं और आम यूजर्स को वित्तीय नुकसान, ऑनलाइन धोखाधड़ी और जुए की लत जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल माहौल उपलब्ध कराना है। इसके लिए तकनीक और कानून दोनों का सहारा लिया जा रहा है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights