बरेली। स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी न्यास, रोटरी क्लब, मानव सेवा क्लब, कायस्थ चेतना मंच की और से खिचड़ी एवं कम्बल, वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया गया। रोटरी मंडलायुक्त राजन विद्यार्थी के निवास पर हर वर्ष की हर वर्ष की भांति हुए इस बार के कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने गरीबों दिव्यागों को कम्बल एवं खिचड़ी वितरण किया। दिव्यांग को ट्राई साइकिल भी दी गई। रोटरी के पूर्व मंडलायुक्त रवि प्रकाश अग्रवाल, किशोर कटरू, मनीष शर्मा, विनय कृष्ण, नरेश मालिक, आलोक प्रकाश, सी एस अंकित, ए एस अग्रवाल, मनीष टंडन, अग्रवाल, निधि अग्रवाल, शालिनी विद्यार्थी, इशिता, मितुल, मानव सेवा क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, अभय भटनागर, प्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, राजीव सक्सेना, शचींद्र सक्सेना, मुकेश सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना