भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं का 09वे दिन भी धरना जारी, आंदोलन तेज करेंगे

WhatsApp Image 2026-01-16 at 5.38.49 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मालवीय आवास ग्रह पर 09वे दिन भी धरने पर डटे रहे।
भाकियू कार्यकर्ता भगवान दास एवं प्रेमवती की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा को हटवाने के लिए 9 दिन से मालवीय आवास ग्रह पर भाकियू चढूनी धरना दे रही है। पिछले दिनों तहसीलदार सदर के हस्तक्षेप से कार्यकर्ताओं में न्याय की उम्मीद जागी। लेकिन अब भी न्याय की उम्मीद में भाकियू कार्यकर्ता लगातार धरना दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई दिलचस्पी न लेने के चलते मकर संक्रांति का त्यौहार पर भी कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। इधर जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन अगर सक्रियता दिखाए तो मामले का निस्तारण एक दिन में हो सकता है। प्रशासन इसी तरह लापरवाही बरतता रहा तो धरना आगे भी जारी रहेगा। हम पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए अंतिम सांस लेने तक धरने पर डटे रहेंगे।
इस मौके पर जिला महासचिव बीईशु दास, ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आरिफ़ रज़ा, नगर उपाध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी, भगवान दास, प्रेमवती, रामेश्वर, कल्लू, आराम सिंह, राम सिंह, आदि लोग धरने पर रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights