मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मकर संक्रांति पर 2000 लोगों को खिचड़ी भोज, 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्वतंत्रता सेनानी शांति सरन विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट, नगर के सभी रोटरी क्लबों, मानव सेवा क्लब एवं कायस्थ चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान में मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल खिचड़ी भोज एवं कंबल व गर्म वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी के वर्तमान गवर्नर सीए राजेन विद्यार्थी के प्रेमनगर स्थित आवास पर संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 2000 लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया और 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, रोटरी के पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू, वर्तमान मंडलाध्यक्ष सीए राजेन विद्यार्थी, प्रथम महिला शालिनी विद्यार्थी एवं मनोनीत मंडलाध्यक्ष सीए विनय कृष्ण द्वारा किया गया।
डॉ. अरुण कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है और यही रोटरी का मूल मंत्र भी है। वहीं सीए राजेन विद्यार्थी ने बताया कि यह सेवा कार्यक्रम विगत 21 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर रोटरी क्लबों के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक संगठन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद व्यक्ति को प्रेस के कार्य हेतु इको-फ्रेंडली गैस आयरन भी भेंट किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब बरेली, रोटरी हेरिटेज, रोटरी बरेली वेस्ट, रोटरी इज्जतनगर, रोटरी बांसबरेली, रोटरी सनराइज, रोटरी रोहिलखंड, रोटरी बरेली ग्रेस, रोटरी सेंट्रल, रोटरी चैम्बर के पदाधिकारियों के साथ-साथ मानव सेवा क्लब और कायस्थ चेतना मंच के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights