मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोहित शर्मा प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवार्ड से महाराष्ट्र में किए गए सम्मानित

January 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। देशभर से चयनित 15 युवा समाजसेवियों में राष्ट्रीय स्तर का मिला सम्मान इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों में समाजसेवा, जनहित एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 15 युवा समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य के पूर्व दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर मोहित शर्मा को सम्मानित किया गया।
मोहित शर्मा महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र होने के साथ ही अनेक माध्यम से सामाजिक एवं युवा गतिविधियों में अग्रसर रहें और रक्तदान,स्वच्छता, वृक्षारोपण,पर्यावरण संरक्षण,चिकित्सीय सहायता, दिव्यांगजनों की सहायता,साक्षरता,महिला सशक्तिकरण,कोविड महामारी में सेवा आदि कार्यों में अपना अहम योगदान दिया हैं। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा चयनित कर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं एन.एस.एस. के सर्वोच्च पुरस्कार से 2022 में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया हैं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2024 में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सम्मानित किया गया हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा भी मोहित शर्मा को उनके निस्वार्थ भाव से की गई गई सेवा के लिए सम्मानित किया हैं। इनके सामाजिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेक संस्थाओं से इन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया हैं। युवा मोहित शर्मा अपनी उपलब्धियों से बरेली का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं। उनका कहना हैं कि हमेशा लोगों के लिए कार्य करने की निरंतरता ही उनकी इन उपलब्धियों का कारण हैं, वह हमेशा किसी भी माध्यम के द्वारा सामाजिक सेवा कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं।
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह का आयोजन यंगिस्तान फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री मिथिलेश झा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर पवन कुमार थपलियाल की प्रेरणादायक उपस्थिति रही, जबकि डॉ. प्रशांत मधुकर शिंदे, प्राचार्य – वेदांता कॉलेज, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इन सभी को उनके द्वारा समाज के लिए किए गए निःस्वार्थ एवं प्रभावशाली कार्यों की सराहना करते हुए प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अवॉर्ड केवल एक ट्रॉफी या प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि उन समाजसेवियों के प्रति कृतज्ञता, सराहना और प्रेरणा का प्रतीक है, जो बिना किसी अपेक्षा के समाज के लिए कार्य करते हैं।
यह संदेश भी दिया गया कि जब हम एक समाजसेवक के रूप में समाज से सम्मान और समझ की अपेक्षा रखते हैं, तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम दूसरों के अच्छे कार्यों को पहचानें, उनका सम्मान करें और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें।
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन अत्यंत प्रभावशाली, अनुशासित एवं भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला रहा, जिसे मुख्य संचालक एवं एंकर सुजाता झा ने अपने सशक्त मंच संचालन से सफल बनाया।
संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा
“देश के हर कोने में ऐसे युवा हैं जो बिना किसी पहचान या स्वार्थ के समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। एक समाजसेवक को सबसे अधिक आवश्यकता प्रशंसा और प्रेरणा की होती है। यंगिस्तान फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे युवाओं को सम्मानित कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है। यही कारण है कि हर वर्ष देशभर से 15 युवाओं का चयन कर उन्हें प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights