बदायूं। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्त्वावधान में दूधली, जिला बालोद छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में जिले के स्काउट ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के साथ एडवेंचर कंपटीशन में अपनी दमदारी दिखाते हुए विभिन्न बैज ससम्मान प्राप्त किए। भारत स्काउट गाइड के संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और परिश्रम से सफलता मिलती है। कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, हमेशा अनुशासित रहें, साहस और धैर्य से काम लें। श्रेष्ठ नागरिक बनकर राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें। शिक्षक विनोद कुमार ने कहा कि स्काउट निस्वार्थ सेवा कर एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार कर सकते हैं। वहीं दुनियां को मित्रता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर छत्तीसगढ़ जंबूरी में स्काउट के मंकी ब्रिज, रैपलिंग, जिपलाइन, हार्स राइडिंग, रोप साइकलिंग, प्लैंक ब्रिज, जाम्बिंग, राक क्लाविंग आदि एडवेंचर में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न बैज ससम्मान प्राप्त किए। जिले के स्काउट सौरभ गौतम, हिमांशु, अरुण कुमार, रोहित गुप्ता, फरदीन अहमद, जीवन गोला, मुजम्मिल सैफी बैज प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। जंबूरी में साईबर सिक्योरटी, आनलाइन वेबसाइट माई भारत, अग्निशमन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदाओं बचाव के तरीके के अलावा प्रदेश स्तर पर गेट, टावर, बैंड, मार्च पास्ट आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।