मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लित महिला के साथ अभद्रता गाली गलौज करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज, जाँच शुरू

January 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई में एक राशन महिला कोटेदार को गांव के ही एक युवक ने सरकारी राशन की दुकान पर गाली गलौज करते हुए महिला को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया है। घटना के चोवीस दिन बाद एस एस पी बदायूं के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस क्षेत्रधिकारी सहसवान ने जांच शुरु कर दी है। मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई के निवासी नेत्रपाल सिंह सैलानी ने मुजरिया थाने मे तहरीर दी है। नेत्रपाल सिंह सैलानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 15 दिसंबर को राशन वितरण किया जा रहा था। गांव के ही रायसिंह पुत्र सियाराम राशन ले गया था। आरोप है कि 16 दिसंबर दोपहर को रायसिंह ने दुकान पर आकर राशन कम देने का आरोप लगाकर गाली देने लगा। इसी बीच राशन दुकान के पास का ही रहने वाला सतेन्द्र सिंह ने सी सी मार्ग खड़े होकर नेत्रपाल सिंह सैलानी की पत्नी संतोष कुमारी संचालिका को गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने लगा।घटना के चोवीस दिन बाद एस एस पी बदायूं के आदेश पर मुजरिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी रायसिंह और सतेंद्र सिंह पुत्र सोहनपाल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस क्षेत्रधिकारी सहसवान मामले की गहनता से जांच कर रहे है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पुलिस क्षेत्रधिकारी कार्यालय मे अपनी पैठ बनाये है गांव मे आरोपी सतेंद्र सिंह खुले मे चैलेंज दे रहे है पीड़ित परिवार मे दहशत का माहौल बना है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights