मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रसूलपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ

January 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्राम रसूलपुर, ब्लॉक जगत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह ने बाल विवाह को समाज की एक गंभीर एवं घातक कुप्रथा बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास में बाधक है तथा विशेष रूप से बालिकाओं के भविष्य को अंधकारमय बना देता है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं बाल विवाह से दूर रहें, बल्कि अपने आसपास भी इस सामाजिक बुराई को रोकने में जागरूक भूमिका निभाएँ।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की प्रतिनिधि श्रीमती छवि वैश्य ने महिलाओं को बच्चों के अधिकार, उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। साथ ही उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए महिलाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम रसूलपुर की राजवती, बबली कुमारी, तथा संस्था की सक्रिय वॉलिंटियर भूमि एवं खुशी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह उन्मूलन हेतु संकल्प दिलाया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights