मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गर्भवती महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल। ठंड में गेट के बाहर बैठी रही महिला

January 11, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । थाना शाही क्षेत्र के तुरसा पट्टी गांव में पांच माह की गर्भवती महिला को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकला। पीड़ित महिला अपने ससुराल में गेट के अंदर जाने की जिद पर रात ठंड में दरवाजे पर बैठी रही। आज शनिवार सुबह शाही थाना प्रभारी ने महिला से बातचीत कर उसकी समस्या का निदान करने की बात कही। मगर वह ससुराल जाने की जिद पर अड़ी रही। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव तुरसा पट्टी में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच माह की गर्भवती महिला रुकसारा को ससुराल वालों ने गाली गलौज एवं मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला रुकसारा देर रात तक ससुराल के गेट पर घर अंदर जाने की गुहार लगाती रही। इतनी कड़कड़ाती ठंड होने के बावजूद ससुरालियों का दिल नहीं पसीजा। जानकारी के अनुसार जिला रामपुर के थाना खजूरिया क्षेत्र के टेरी महतोष निवासी हैं, लड़की के पिता भूरे ने बताया कि उन्होंने अपनी लड़की रुकसारा का निकाह तुरसा पट्टी निवासी अनवार के बेटे असलम हुसैन के किया था। और उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। जिसमें बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान शामिल था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। और विवाह के कुछ ही समय बाद से उनकी बेटी रुकसार को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। एक माह पूर्व उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया, जबकि उसकी एक वर्षीय बेटी को ससुराल वालों ने अपने रोक लिया। और उसके सोने चांदी के जेवरात सास ने छीनकर अपने पास रख लिए। ‌ जिस समय यह घटना हुई उस समय रुकसारा पांच माह की गर्भवती थी। उसके बाद रुकसारा अपने मायके टेरी महतोष गांव आकर रहने लगी।
पीड़िता के भाई साबिर ने आरोप लगाया कि एक माह पहले ससुराल वालों ने उसकी बहन को शौचालय साफ करने वाला तेजाब जबरन पिलाने की कोशिश की थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे आठ दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और आज भी उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार को रुकसारा अपने भाई साबिर के साथ ससुराल पहुंची और गेट पर खड़े होकर घर के अन्दर जाने के लिए देर रात तक वह ससुराल के गेट पर बैठी रही। भाई ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष ने तब भी गेट नहीं खोला। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुबह थाने आने के लिए कहकर लौट गई। शाही थाना प्रभारी राजेश कुमार बैसला ने बताया कि एक महिला अपने ससुराल के गेट पर बैठी हुई थी। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और आपसी समझौते का प्रयास किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights