मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अतिक्रमण हटाओ अभियान में मनमानी पर व्यापारी भड़के,धरना-प्रदर्शन

January 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने नगर पालिका परिषद द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में की जा रही मनमानी का विरोध किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अभियान के विरोध में शास्त्री चौक पर दर्जनो व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया! कहा नगर पालिका परिषद ने अपने मनमानी तरीके से बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत गलत तरीके से तोड़फोड़ की गई है! बिना किसी व्यापारी बैठक और बिना व्यापार मंडल को विश्वास में लिए ही तोड़फोड़ की कार्रवाई आरंभ कर दी है!जिससे व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है!
सर्वप्रथम आज राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्र हुए! इससे पूर्व जितेंदर महाजन जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन एवं अध्यक्ष ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन बदायूं ने सभी सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापारियों के साथ मीटिंग करके सभी को शास्त्री चौक पर इकट्ठा किया!


तत्पश्चात नगर पालिका के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई! इसके उपरांत शास्त्री चौक पर सभी व्यापारी सड़क पर बैठ गए फिर जोरदार तरीके से नारेबाजी की गयी! इसके उपरांत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शास्त्री चौक पर बुलाया गया! फिर उनके समक्ष व्यापारियों की पूरी समस्या एवं सुझाव नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के समक्ष रखे गए!
नगर पालिका प्रशासन द्वारा ले जाए गए लोहे की स्लैब, शटर,चबूतरे,एंगल लोहा, आदि वापस करने का आश्वासन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को दिया ।सोमवार तक जब्त किया हुआ पूरा सामान वापस करने का आश्वासन दिया गया! जिलाधिकारी को संबोधित लिखित ज्ञापन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन बदायूं एवं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के द्वारा दिया गया! नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने हर हाल में हर महा व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के साथ प्रतिमाह बैठक करने का आश्वासन दिया है!व्यापारी हित में अभियान स्थगित करने की घोषणा की है! जिस पर व्यापारियों द्वारा धरना समाप्ति की घोषणा की गई!

ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र महाजन जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन! केवी गुप्ता जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार, नवनीत गुप्ता शोटू जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अरविंद गुप्ता एडवोकेट, पवन जैन, राशिद सैफी, अमित वैश, गोविंद कृष्ण, ऋषि वर्मा, अंश गुप्ता, दीपू वर्मा, जितेंद्र साहू,अमित रस्तोगी,गर्वित वैश्य,क्षितिज वैश्य,दीपक गुप्ता,संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता,अजय गुप्ता,विनीत वर्मा,सचिन शर्मा, दीपक सैनी, विशाल गुप्ता, अंकित वैश, विशन लाल,राजीव रस्तोगी, सचिन गुप्ता,मनोज भारद्वाज, देवी चरण,मोहित रस्तोगी,संदीप वर्मा,राजीव वर्मा, प्रभात गुप्ता, राजीव गुप्ता, टिंकू,विश्वनाथ रस्तोगी, पल्लव वैश, पवन जैन, राशिद सैफी,नंदकिशोर,अमन वैश्य, राज गुप्ता,दिलीप,राजेंद्र, प्रेमपाल,अनूप प्रकाश, इत्यादि दर्जनों व्यापारी उपस्थित थे!

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights