बदायूं | ईसीसी एजूकेटर भर्ती प्रकिया चल रही है कई जनपदों में भर्ती प्रकिया में पारदर्शिता ना होने पर भर्ती प्रकिया रद्द कर दी गई है लेकिन बदायूं में तमाम अभ्यर्थियों के विरोध के बाद भी गुरूवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग करा दी | अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में नहीं बुलाया गया था वे सभी डायट परिसर में पहुंचे लेकिन निराश दिखाई दिये और वापस घर चले गए| उधर काउंसिलिंग डायट परिसर में कई कमरों में बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई गई| भीषण ठंड से परेशान कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुंची जो परेशान दिखाई दी |जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदांयू ने दूरभाष पर बताया कि आज काउंसिलिंग में लगभग 400 से ऊपर अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया है | सभी अभ्यर्थियों के कागजों का वेरीफिकेशन पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया गया है| उनका कहना है पूरी भर्ती प्रकिया पारदर्शी होगी |