बदायूँ। कोतवाली उझानी पुलिस की निष्क्रियता से तंग आकर भाकियू कार्यकर्ताओ ने आज से मालवीय आवास ग्रह पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनुइया निवासी भाकियू चढूनी कार्यकर्ता भगवान दास व प्रेमवती अपनी जमीनी विवाद को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगा चुके यहां तक वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी लिखित रूप में अवगत करा चुके हैं। उझानी पुलिस द्वारा दी गयी शिकायत पर न तो कोई कार्यवाही अमल में लायी गयी बल्कि भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने बताया भाकियू चढूनी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उझानी पुलिस की लापरवाही के कारण कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है जिससे छुब्ध होकर मालवीय आवास ग्रह पर अनिश्चित कालीन धरना संगठन के बैनर तले ज़ारी रहेगा। जब तक संगठन की माँगें पूरी नहीं होती हैं धरना जारी रहेगा। धरना का नेतृत्व कर रहे जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने कहा दबंगों के हौसले बुलंद है लाचार बेसहारा महिला की जमीन पर कर रहे है कब्जा। इस अवसर पर भगवान दास, प्रेमवती, गंगा सिंह, आराम सिंह, रामेश्वर, बीयीशु दास, नूरुद्दीन, कल्लू, डॉ महेंद्र पाल, यादवेंद्र, आदि लोग उपस्थित रहे।