माघ मेला के चलते मैदागिन–गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन, वीआईपी प्रोटोकॉल भी रहेगा प्रतिबंधित

Screenshot 2026-01-07 180538
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। माघ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और संभावित पलट-प्रवाह को देखते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मैदागिन से गोदौलिया चौराहे तक के मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। इसके साथ ही इस मार्ग पर वीआईपी प्रोटोकॉल की एंट्री भी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। वीआईपी वाहनों को भी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर से जाने की अनुमति नहीं होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार को मार्ग के दोनों छोर पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। प्रतिबंध के दायरे में वीवीआईपी, वीआईपी, सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और प्रशासनिक वाहनों को भी शामिल किया गया है। हालांकि स्थानीय व्यापारियों के दोपहिया वाहनों को छूट दी गई है। वहीं दिव्यांगजन, गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि माघ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नो व्हीकल जोन में केवल पैदल आवागमन की अनुमति होगी, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग के साथ लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यातायात पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों पर यातायात संचालन के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights