प्रयागराज माघ मेला — करीब 150 साधु-संतों ने मांगी व्यक्तिगत सुरक्षा, 90 को मिल चुकी गनर सुरक्षा

Screenshot 2026-01-07 175207
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। माघ मेले में प्रवास कर रहे करीब 150 साधु-संतों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए मेला पुलिस से व्यक्तिगत सुरक्षा की मांग की है। मेला पुलिस के अनुसार, सभी आवेदनों में बताए गए कारणों का सत्यापन गोपनीय तरीके से कराया जा रहा है। यह जिम्मेदारी स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को सौंपी गई है, जो यह जांच कर रही है कि किन साधु-संतों को वास्तव में जान का खतरा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर अब तक करीब 90 साधु-संतों को व्यक्तिगत सुरक्षा (गनर) उपलब्ध करा दी गई है, जबकि शेष आवेदनों पर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

मेला क्षेत्र में लगे 65 से अधिक शिविरों की सामान्य सुरक्षा के लिए पहले से ही होमगार्ड की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पूरे मेला परिसर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती

माघ मेला क्षेत्र की सुरक्षा में

  • 7 अपर पुलिस अधीक्षक
  • 14 क्षेत्राधिकारी (सीओ)
  • 29 इंस्पेक्टर
  • 221 दरोगा व 15 महिला दरोगा
  • 1593 सिपाही व 136 महिला सिपाही
  • पीएसी की 5 बाढ़ राहत कंपनियां और कानून-व्यवस्था के लिए 7 पीएसी कंपनियां
  • 2 एनडीआरएफ टीमें, 1 एसडीआरएफ
  • 2 आरएएफ कंपनियां और संपूर्ण मेला अवधि के लिए 4 अतिरिक्त आरएएफ कंपनियां
  • आंतरिक सुरक्षा के लिए 6 बीडीडीएस टीमें
  • 2 एटीएस चेक टीमें
  • 78 एलआईयू कर्मी
  • यातायात व्यवस्था के लिए 4 इंस्पेक्टर, 38 दरोगा, 381 यातायात मुख्य आरक्षी
  • 1088 होमगार्ड और 304 पीआरडी कर्मी
    तैनात किए गए हैं।

सीसीटीवी से हर गतिविधि पर नजर

शहर से लेकर मेला क्षेत्र तक कुल 1552 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 400 कैमरे मेला परिसर में सक्रिय हैं। निगरानी के लिए एक सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके अलावा 16 महिला हेल्प डेस्क, 17 साइबर हेल्प डेस्क, 761 फायरकर्मी और 20 वॉच टावर भी लगाए गए हैं।

एसपी माघ मेला का बयान

एसपी माघ मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि 60 से अधिक शिविरों में होमगार्ड तैनात हैं और करीब 90 साधु-संतों को गनर सुरक्षा दी जा चुकी है। शेष आवेदनों की एलआईयू से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights