मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ताजमहल के पास अवैध कॉलोनी पर चला एडीए का बुलडोजर, न्यू ताज सिटी ध्वस्त

January 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। ताजमहल के पूर्वी गेट के समीप जालमा अस्पताल के पीछे विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी न्यू ताज सिटी पर मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का बुलडोजर गरज पड़ा। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी का मुख्य गेट, चहारदीवारी, सड़क और बुकिंग केंद्र को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बताया गया कि कॉलोनाइजर द्वारा संरक्षित स्मारक ताजमहल के निकट करीब 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां प्लॉट काटकर खुलेआम बिक्री की जा रही थी। यह कॉलोनी जालमा अस्पताल के पीछे टीन का नगला व धांधपुरा क्षेत्र में विकसित की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बावजूद नहीं रुक रहे अवैध निर्माण

ताजमहल जैसे संरक्षित स्मारक के आसपास सुप्रीम कोर्ट की सख्त गाइडलाइंस के बावजूद अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ओर हरित पट्टी में निर्माण खड़े किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

धारा 27 के तहत हुई कार्रवाई

एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने बताया कि अवैध न्यू ताज सिटी कॉलोनी के खिलाफ नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27 के तहत कार्रवाई की गई है। ताजगंज वार्ड क्षेत्र में हुए सभी अवैध निर्माणों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि ध्वस्तीकरण या सीलिंग के बाद भी अवैध निर्माण या कॉलोनी विकसित की गई, तो संबंधित कॉलोनाइजर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

प्रवर्तन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ताजमहल क्षेत्र में आवासीय मानचित्र पास भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां एडीए प्रवर्तन दल की मिलीभगत से संचालित हो रही हैं। लोगों का कहना है कि प्रवर्तन प्रभारी और अभियंताओं की लापरवाही के कारण अवैध निर्माण फल-फूल रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights