नाबालिग दुल्हन की शादी रुकवाई, बिना दुल्हन लौटी बरात

Screenshot 2026-01-06 202151
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


हापुड़ । बुगरासी कस्बा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को वैवाहिक रस्मों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शादी रुकवा दी। मामला दुल्हन के नाबालिग होने से जुड़ा निकला। हैरानी की बात यह रही कि इसकी सूचना किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि लड़की के सगे चचेरे भाई ने पुलिस को दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार को जनपद हापुड़ के एक गांव से बरात बुगरासी क्षेत्र के गांव में पहुंची थी। घर में मेहमानों की आवाजाही तेज थी और घुड़चढ़ी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान लड़की के चचेरे भाई ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन अभी नाबालिग है और परिजन उसकी जबरन शादी करा रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने जब लड़की के आयु संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल की, तो सच्चाई सामने आ गई।

दस्तावेजों में 17 साल 5 महीने निकली उम्र

थानाध्यक्ष ने बताया कि हाईस्कूल प्रमाण पत्र और अन्य उपलब्ध कागजातों के अनुसार लड़की की उम्र मात्र 17 वर्ष 5 माह पाई गई। जबकि कानून के तहत लड़की की शादी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

जैसे ही दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि हुई, दूल्हे के पिता ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात को बिना दुल्हन के ही वापस भेज दिया गया।

डीपीओ और चाइल्ड लाइन को दी सूचना

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) और चाइल्ड लाइन को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights