बरेली। रामपुर रोड स्थित किला क्षेत्र के स्वाले नगर में गाटा संख्या 191 पर कथित रूप से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक एवं मंडल महामंत्री छोटेलाल साहू ने इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार गाटा संख्या 191 राजस्व अभिलेखों में खंदक एवं जलमग्न भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी कागजात के सहारे उक्त भूमि पर कब्जा कर प्लाटिंग की जा रही है और उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि सरकारी भूमि से संबंधित कानूनों का उल्लंघन है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त गाटा संख्या की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराई जाए, अवैध कब्जा हटाया जाए तथा प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। साथ ही जिन व्यक्तियों द्वारा यह कार्य किया जा रहा है, उनकी पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और भूमि की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। शिकायत करने बालों में पंकज पाठक, धर्मपाल , छोटेलाल, राज , अमर सिंह , धर्मवीर , अमन , वीरपाल,विकास सिंह , संजीव आदि मौजूद थे।