बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.14 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 5/6 जनवरी की देर रात रात्रि गश्त के दौरान रुहेलखंड विश्वविद्यालय हॉस्टल के पास संदिग्ध युवक अभिषेक मौर्य पुत्र तरुण मौर्य, निवासी जगतपुर पनवड़िया थाना बारादरी को पकड़ा गया। तलाशी में वह स्मैक की पुड़िया लेकर फुटकर बिक्री के लिए घूमता मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में स्मैक व चरस की तस्करी करने लगा। उसने यह नशीला पदार्थ फतेहगंज पश्चिमी से खरीदा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही