मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण आयोजित हुआ

January 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का संदेश देना था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा ओवरस्पीडिंग व लापरवाही से वाहन न चलाने की शपथ ली। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया गया।
प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने सड़क सुरक्षा को जीवन सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा कि छोटी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है, इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं अनुशासित रहें और आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं डॉ. ज्योति विश्नोई ने सड़क सुरक्षा के प्रमुख बिंदुओं, जैसे निर्धारित गति सीमा, पैदल पार पथ का प्रयोग, मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम ‘सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा’ की प्रासंगिकता समझाते हुए युवाओं को जनजागरुकता फैलाने पर जोर दिया। सड़क सुरक्षा शपथ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और अंत में सभी ने मिलकर सुरक्षित यातायात के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ हुकुम सिंह, डॉ दिलीप कुमार वर्मा, डॉ पीके शर्मा,राशेदा खातून,डॉ सारिका शर्मा, शिखा मिश्रा, सोनल राठौड़, अनम, लायबा,अनन्या मिश्रा, आराध्या मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रूबी, हिना, कैलाश बघेल, सौरभ, विधि तोमर, निशा, आशी, ओमेंद्र, सक्षम, ऋषभ गौतम, पुष्पेन्द्र, अरविंद, पवन यादव, हर्षित यादव, अनूप, दीपक आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights