मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एसआईआर व खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

January 6, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद बदायूँ की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तथा खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्वाचन नामावलियों के अद्यतन, दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण, बीएलए की नियुक्ति की स्थिति तथा मतदान स्थलों के समायोजन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अवगत कराया गया कि निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी 2026 को किया गया है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।बैठक में यह भी बताया गया कि जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्तियां की गई हैं, जिससे पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित करें, जिससे लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। खण्ड शिक्षक निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2026 मंगलवार को किया गया, जिसमें जनपद में बनाए गए 10 बूथां में 3893 मतदाता हैं। इस अवसर एडीएम एफआर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights