बरेली। बीमा कर्मी संघ, बरेली डिवीजन द्वारा आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन (AIIEA) के 27वें अधिवेशन, जो 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक भुवनेश्वर में सम्पन्न हुआ, की रिपोर्टिंग के लिए एक गेट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन संघ के अध्यक्ष अरविन्द देव सेवक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री गीता शांत ने बताया कि अधिवेशन में निगम में क्लास-3 और क्लास-4 के पदों पर नई भर्तियों की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही बीमा क्षेत्र के निजीकरण, श्रम कानूनों में बदलाव तथा एलआईसी में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) जैसे मुद्दों का पुरजोर विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर जल्द ही आंदोलन की रूपरेखा घोषित की जाएगी और सभी कर्मचारियों को बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। अध्यक्ष अरविन्द देव सेवक ने 18 जनवरी 2026 को रोटरी भवन में होने वाले सेमिनार की जानकारी देते हुए सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस सेमिनार में AIIEA के पूर्व अध्यक्ष साथी अमान उल्ला खान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अंत में बीटीयूएफ के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के समापन की घोषणा की। बैठक में दीपक मेहरा, मुस्तकीम, पंकज कुमार, सर्वेश सक्सेना, संदीप कुमार सहित अनेक साथी मौजूद रहे।