बरेली। डॉ॰ चारु मेहरोत्रा चार्टर प्रेसिडेंट इनरवील बरेली ग्लो के नेतृत्व में क्लब के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य ने बटलर प्लाजा सिविल लाइंस में शीतलहर को देखते हुए अलाव जलाया कड़ाके की ठंड को देखते हुए राहगीरों को व वहाँ उपस्थित लोगों को राहत मिली। डॉ॰ चारू मेहरोत्रा ने कहा कि उनका क्लब बरेली ग्लो सदैव जनवरी व फरवरी माह में ठंड के मौसम में अलाव जलाता रहा है।आगे भी उन जगहों पर जहां राहगीरों की संख्या ज्यादा होती है या लोगों की आवाजाही ज्यादा होती है वहां वो अलाव जलाएंगी। इस कार्य में क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं इनरवील हमेशा समाजसेवा में अग्रगणी है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा डॉ अल्का मेहरोत्रा ने कहा कि ठंड से बचने के लिए अगर हम अलाव जलाकर कुछ लोगों के काम आ सके तो ये हमारे लिए बहुत है। इस अवसर पर बरखा गुप्ता अनुष्का, शिवानी, रेनू शर्मा , गीता, मीनू आदि उपस्थित रहे।