मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

चुनाव आयोग ने मोहम्मद शमी और उनके भाई को भेजा समन, SIR प्रक्रिया के तहत मांगा जवाब

January 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए समन भेजा है। यह प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हुई थी। सोमवार को दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके स्थित कार्तजू नगर स्कूल से नोटिस जारी किए गए, जिनमें दोनों को सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया। हालांकि नोटिस के अनुसार मोहम्मद शमी तय तारीख पर उपस्थित नहीं हो सके। फिलहाल वह विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस समय राजकोट में मौजूद हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 93 में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो रसबिहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ था, लेकिन वह पिछले कई वर्षों से कोलकाता के स्थायी निवासी हैं।

भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे शमी इन दिनों घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए लगातार खेल रहे हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई वनडे टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी। पिछली बार वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम की ओर से खेलते नजर आए थे, जिसके बाद से ही वह राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद मोहम्मद शमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा सीजन में उन्होंने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में 200 से अधिक ओवर फेंके हैं और कुल 47 विकेट अपने नाम किए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में शमी ने बंगाल के लिए सात पारियों में 15 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया है। विजय हजारे ट्रॉफी के बाद वह रणजी ट्रॉफी के शेष मुकाबलों में खेलेंगे, जिसके बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मैदान में उतरेंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights