मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भीषण ठंड और गलन का असर, 12वीं तक के स्कूल आठ जनवरी तक बंद

January 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। आगरा जिले में नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी का सितम लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड और गलन के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल जाने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई समेत सभी बोर्डों के 12वीं कक्षा तक के विद्यालयों को आठ जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि सर्दी और गलन को ध्यान में रखते हुए छह जनवरी से आठ जनवरी तक 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। यह आदेश जिले के सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

सर्द मौसम के बीच रविवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने सोमवार को घने कोहरे की संभावना जताई है और अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ कोहरा छाए रहने की आशंका व्यक्त की है।

गिरते तापमान और कोहरे की चादर के कारण शहर में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। स्मार्ट सिटी के आंकड़ों के अनुसार संजय टॉकीज, छीपीटोला, धूलियागंज, कलाकृति और बाग फरजाना क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच गया है। वहीं श्मशान घाट, ईदगाह चौराहा, सदर भट्टी, पुरानी मंडी, चीलघर चौराहा, सिकंदरा तिराहा, राजपुर चुंगी और एसबीआई जोनल ऑफिस के आसपास एक्यूआई 350 से अधिक दर्ज किया गया।

हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शहर का औसत एक्यूआई 163 दर्ज किया गया है। फिलहाल स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को मास्क पहनकर बाहर निकलने, साथ ही सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights