मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Bihar

बिहार STET 2025 का रिजल्ट जारी, 57.96 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल

January 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 14 अक्टूबर से 16 नवंबर 2025 के बीच किया गया था। इस बार परीक्षा में कुल 57.96 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एसटीईटी परीक्षा में कुल 4,42,214 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 2,56,301 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों में 1,04,167 महिला और 1,52,134 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। पेपर एक में 16 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 2,46,415 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,54,145 अभ्यर्थी सफल रहे और उत्तीर्णता प्रतिशत 62.56 रहा।

उन्होंने बताया कि पेपर दो में 29 विषयों की परीक्षा ली गई थी। इसमें 1,95,799 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1,02,156 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। पेपर दो का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 52.17 रहा। अध्यक्ष ने बताया कि एसटीईटी परीक्षा बिहार के नौ जिलों पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और भोजपुर में स्थित 23 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights