बदायूं । जनपद से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव के इगलास हुसैन के साथ राहुल गांधी की कार्य प्रणाली से प्रेरित होकर कई वर्ष
बदायूं में बी एस ए रहे सेवा निवृत्त उप शिक्षा निदेशक, उत्तर प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के उपाध्यक्ष, डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बुधवार को लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र गौतम ने डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह को पार्टी का पटका पहनाया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ,विधायक, श्रीमती अनुराधा मिश्रा ‘ मोना ‘ ने डॉ सिंह को सदस्यता पत्र सौंप कर उनको विधिवत कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी श्री कुणाल चौधरी ने डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए संवाददाताओं को बताया कि डॉ सिंह के पार्टी में शामिल होने से बदायूं में कांग्रेस के जनाधार में गुणात्मक वृद्धि होगी। सदस्यता ग्रहण समिति के प्रभारी प्रदेश समिति के महासचिव नितिन शर्मा को डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनकी सहृदयता के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष बदायूं ओमकार सिंह , बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा , जिला महामंत्री मोरपाल प्रजापति , जिला महासचिव मोहम्मद इगलास हुसैन , ग्राम प्रधान नेत्रपाल सिंह सूरजपुर, रहमान मोहम्मद जावेद राघवेंद्र यादव,पवन यादव राहुल माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, प्रेमपाल सिंह यादव, राम प्रकाश जयप्रकाश, धर्मेंद्र सहित भारी संख्या में समर्थकों ने गगनभेदी नारे लगाए।
बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जननायक राहुल गांधी की मुहिम ” वोट चोर गद्दी छोड़ ” को बदायूं में अपने अंजाम तक पहुंचाया जाएगा ।
डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में गृहण की कांग्रेस की सदस्यता

6.4K views

























































































