बदायूँ। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संस्था की वार्षिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान संस्था से जुड़े समस्त सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं एवं पुष्पमालाओं के माध्यम से उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के आगामी सामाजिक कार्यों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु सामूहिक रूप से संकल्प एवं शपथ ली गई। साथ ही, विगत वर्ष में संस्था द्वारा किए गए सभी सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। संस्था की डायरेक्टर डॉक्टर कृष्णा सिंह ने अपने सभी समर्पित सदस्यों एवं वॉलंटियर्स के निरंतर सहयोग, मेहनत एवं योगदान के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। यह बैठक संगठनात्मक एकता, सेवा-भाव और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करने वाली रही। इस बैठक में उपस्थित रहे संस्था की डायरेक्टर डॉक्टर कृष्ण सिंह श्री राधेश्याम, राजकुमार गौतम, संजय कुमार संजय वर्मा, योगेश कुमार सिंह, अंकुर गुप्ता, आकाश शर्मा, विनीत ठाकुर, कुसुम लता ज्योति सागर सरिता यादव रिया ठाकुर सुमन पाल कुमकुम पाल श्रीमती राखी आदि उपस्थित रहे।