कल्याण सिंह बाबूजी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श बनेगी :- बीएल वर्मा

WhatsApp Image 2026-01-05 at 4.13.12 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुजरिया :- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं पद्मविभूषित स्व. कल्याण सिंह बाबूजी की 94वीं जयंती के अवसर पर मुजरिया स्थित चौराहा पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक डिवाई अनिता लोधी एव पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूजन-अर्चना एवं शिलान्यास किया तथा जनसमूह को संबोधित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कल्याण सिंह बाबूजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, समाजहित और सिद्धांतों की राजनीति का जीवंत उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी समझौते की राह नहीं चुनी और सदैव देश व प्रदेश के हित को सर्वोपरि रखा। मुजरिया में उनकी स्मृति से जुड़े इस शिलान्यास के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, साहस और राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। बाबूजी के आदर्श और मूल्य सदैव हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कल्याण सिंह बाबूजी केवल एक जननेता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में मूल्यों और सिद्धांतों की पहचान थे। उन्होंने गरीब, किसान और वंचित वर्ग के लिए हमेशा संघर्ष किया और अपने निर्णयों से जनविश्वास को मजबूत किया। मुजरिया चौराहे पर प्रस्तावित स्मृति स्थल का शिलान्यास क्षेत्र की जनता के लिए गर्व का विषय है। यह स्थल युवाओं और कार्यकर्ताओं को बाबूजी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र सेवा में आगे बढ़ने का संदेश देगा।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा स्वर्गीय कल्याण सिंह बाबूजी का राजनीतिक जीवन त्याग, संघर्ष और जनकल्याण की मिसाल है। उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम माना और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य किया। आज उनकी जयंती पर किया गया यह शिलान्यास उनके विचारों और कार्यों को स्थायी स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाबूजी का व्यक्तित्व हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कल्याण सिंह बाबूजी का नाम प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उन्होंने अपने साहसिक निर्णयों और स्पष्ट विचारधारा से जनता के दिलों में स्थायी स्थान बनाया। मुजरिया में होने वाला यह शिलान्यास उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगा। यह स्मृति स्थल आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ने का कार्य करेगा।

इस अवसर जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, शरदेन्दु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, शिशुपाल शाक्य, केपी राजपूत, रानी सिंह पुंडीर, अजय तोमर, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights