असली छूटे नहीं – नकली जुड़े नहीं BLA की यहीँ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : वीरपाल सिंह यादव

WhatsApp Image 2026-01-05 at 3.11.42 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । महानगर सपा संगठन द्वारा बरेली शहर विधानसभा के बीएलए का प्रशिक्षण शिविर शहर के होटल डिप्लोमेट रेजिडेंसी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी द्वारा एस आई आर प्रक्रिया के प्रभारी, पूर्व राज्य सभा सांसद वीरपाल सिंह यादव मौजूद रहे वहीं पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की ऊर्जा पूर्ण मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन का पार्टी के जोन प्रभारियों द्वारा बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं मुख्य अतिथि वीरपाल सिंह का शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान द्वारा चांदी का मुकुट पहना कर, प्रवीण ऐरन व महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी का पगड़ी पहनाकर व चांदी का पैन देकर अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम में जहाँ वरिष्ठ नेताओं द्वारा सभी बी एल ए साथियों का शॉल ओढ़ा कर स्वागत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जहाँ कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर बतायें वहीं भाजपा को निशाने पर लिया।
इस कड़ी में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद वीर पाल सिंह यादव ने संगठन की तारीफ़ करते हुए कहा महानगर के दोनों कार्यक्रम कैंट और शहर बी एल ए की उपस्थिति के हिसाब से सराहनीय रहा और बहुत ही अनुशाषित कार्यक्रम का आयोजन हेतु संगठन बधाई का पात्र है।
उन्होंने कहा बूथ लेवल एजेंट संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है, आपकी मजबूती से ही पार्टी की मज़बूती तय होगी, सत्ता में आना है तो बूथ पर मजबूती से काम करना होगा, आप लोगों को ध्यान देना होगा बूथ पर कोई असली नाम छूटे नहीं और असली नाम बूथ पर जुड़े नहीं इसे हमें अपने – अपने बूथ पर कड़ाई से इसको लागू करना होगा। उन्होंने कहा भाजपा धर्म की घुट्टी पिला – पिला कर सत्ता में जमीं हुई है और इसी आड़ में जनता के हितों की अनदेखी कर रही है अब समय आ गया है जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकें।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा हमारे सभी बूथ लेवल एजेंट पूरी मुस्तैदी से काम कर रहें हैं और इसी बारीकी से काम करते हुए हमें अपना बूथ जिताकर इस बार महानगर की शहर और कैंट सीट जिताकर अखिलेश जी की झोली में भेजनी हैं यह संकल्प लेना है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सपा के बी एल ए बहुत मज़बूत बनें हैं आपकी मज़बूती से ही पार्टी की मज़बूती संभव हैं और हम लोग अखिलेश जी को एकबार पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना सकते हैं। उन्होंने कहा भाजपा आपके वोट पर टेड़ी निगाह किये बैठी हैं उनसे अपने वोट की रक्षा करनी है।
प्रवीण ऐरन ने बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा करते हुए भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया, उन्होंने कहा 56 इंच का सीन लेकर घूमने वाले बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर खामोश क्यों है।
जनता इन सब का जवाब चाहती है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद खान, पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, शेर सिंह गंगवार, अनुज गंगवार, सय्यद ज़मील अहमद, डॉक्टर शफ़ीक़ उद्दीन, महानगर उपाध्यक्ष सिंपल कन्नौजिया ने प्रमुख रूप से विचार रखें।
कार्यक्रम में महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य व दिनेश यादव, ज़ैनब फ़ातिमा,नाजिम कुरैशी, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद अलीम खाँ सुल्तानी, पार्षद गुल बशर अंसारी, पार्षद इक़बाल बिल्डर, महानगर सचिव महेश यादव, महेंद्र राजपूत, बाबा मियाँ, रमीज़ हाशमी, चंद्र सेन पाल, ब्रजेश यादव, मोहित सक्सेना, अहमद खान टीटू, मो. वसीम, डॉ चाँद, रेहान अंसारी, नीरज मिश्रा,राशिद गाज़ी, अचल सक्सेना, मनोज गंगवार, हैप्पी यादव, विशाल अग्रवाल, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज़ गज़ल अंसारी, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल,बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, शिक्षक सभा महानगर अध्यक्ष के. पी राठौर, सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष रेहान रज़ा खान, महिला सभा महानगर महासचिव एडवोकेट हुरिया रहमान, शवनम खान, हरपाल सिंह, नरेश विश्वकर्मा, शादाव खान, फैजी अंसारी, सरदार सुरेन्द्र भाटिया, पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी, पूर्व पार्षद नरेश पटेल, पूर्व पार्षद मो. यूसुफ़, पूर्व पार्षद आशिक हुसैन, पूर्व पार्षद रियाज हुसैन अंसारी, धीरेन्द्र सविता, नीटू कश्यप, विजय कुमार, परवेज़ खान, हाज़ी शकील, रशीद खान, रिज़वान खान, तौकीर खान, हरदयाल लोधी आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहें।
कार्यक्रम में नगरिया परीक्षित की ज्योति तिवारी, मानवेन्द्र त्रिपाठी, पंडित अनुभव तिवारी, तंजीम खान, नुरेन रज़ा, इरफ़ान अहमद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, सभी का शॉल ओढ़ा कर महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी ने अभिनन्दन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights